घटना स्थल से ऑटो चालक से नशीली गोलियां बरामद, भारी हंगामा
जालंधर, ENS: किशनपुरा में बीएमएम के पास इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पैदल जा रही लड़की को उसी के चाचे ने तेजधार हथियार से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान उसे जबरदस्ती उसे अपने ऑटो में बैठने की धमकी दी। इस दौरान गनीमत यह रही कि घटना के दौरान लड़की की रेकी कर रहे पिता के कारण यह हादसा टल गया। मौके पर लोगों की मदद से पिता ने भाई के चुंगल से बच्ची को बचाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने कहा कि उसे 4 साल से चाचा परेशान कर रहा है। इस घटना को लेकर कई बार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
आज भी चाचे ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित को कहा कि वह चुपचाप ऑटो में बैठ जाए नहीं तो उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने कहा कि चाचे के कारण वह करतापुर अपनी बहन के पास चली गई थी, जहां वह 4 साल रही। जिसके बाद अब वह दोबारा वापिस आई तो परेशान करने लगा। आज चाचा उसके पीछे लग गया और जान से मारने की कभी धमकी देने लग गया और कभी उस पर तेजाब डालने या लड़के पीछे लगाने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कहा कि पापा को शायद चाचे के बारे में पता था जिसके चलते वह उसके पीछे पीछे आ गए और उसे घटना होने से पहले बचा लिया।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन आधा घंटा बीत गया मौके पर कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। वहीं राहगीर ने कहा कि लड़की के साथ व्यक्ति बहसबाजी कर रहा था। इस दौरान पहले उन्हें लगा कि सवारी को लेकर विवाद हो रहा है। जिसके बाद व्यक्ति ने लडकी को मारने के लिए दातर निकाल ली। इसके बाद लड़की के पिता सहित सभी लोगों ने लड़की को उसे चुंगल से छुड़वाया। राहगीर का कहना है कि फोन के 20 हजार को लेकर कोई विवाद है। व्यक्ति अब लड़की को धमकी करवा रहा है और कह रहा है कि घर जाकर उसे जान से मार देगा। वहीं उक्त व्यक्ति से बात की गई तो वह उसने कहाकि वह कोई परेशान नहीं कर रहा।
व्यक्ति ने कहा कि सेल्फ डिफेंस के लिए उसने ऑटो में रखा हुआ है। व्यक्ति ने माना उसके खिलाफ लड़की ने 5 बार शिकायत दी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। नशा छुड़ाओं केंद्र से कुछ दिनों पहले आया था। व्यक्ति ने माना कि उसने हल्का नशा किया हुआ था। इस दौरान मौके से नशीली गोलियां भी बरामद हुई है। ऐसे में अब देखना यह हैकि ऑटो चालक तेजधार हथियार लेकर सरेआम घूम रहा है। इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है। वहीं लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए है कि इतनी देर बीत जाने के बाद कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं आया, अगर लड़की के साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती तो क्या उस समय पुलिस घटना स्थल पर पहुंचती।