Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsJalandhar News: इस कांग्रेस नेता पर गिरी गाज, 6 साल के लिए...

Jalandhar News: इस कांग्रेस नेता पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens) पंजाब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर देहाती के करतारपुर ब्लॉक कांग्रेस-2 के प्रधान जोरावर सिंह सोढ़ी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई समिति अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी ने की। करतारपुर हलका इंचार्ज और पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से 4 जुलाई को दी गई शिकायत में बताया गया था कि सोढ़ी पर डकैती जैसे गंभीर आपराधिक मामले में केस दर्ज है और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है।

पूर्व मंत्री हैनरी ने कहा कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने तुरंत निष्कासन का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुशासन और पारदर्शिता में विश्वास रखती है और आपराधिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी नेता या कार्यकर्ता को संरक्षण नहीं देती, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप हों या जिनकी गतिविधियां समाज और पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हों। ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page