जालंधरः पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत जालंधर के गुरुनानकपुरा ईस्ट इलाके में रविवार सुबह-सुबह दबिश दी। इस कार्रवाई में थाना रामामंडी के प्रभारी परमिंदर सिंह के नेतृत्व में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, देखें वीडियोhttps://t.co/77PBdiEtj4#ShahidKapoor #KatrinaKaif #MSDhoni pic.twitter.com/0Ktq6yhChR
— Encounter India (@Encounter_India) March 9, 2025
पुलिस ने 2 नशा तस्करों के घरों की तलाशी ली है। फिलहाल, बरामद नशीले पदार्थों और गिरफ्तारियों के संबंध में जांच जारी है। जानकारी अनुसार पुलिस को इस इलाकों से संबंधित शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में दबिश दी है। जहां पुलिस ने लोगों को घरों में जाकर सामानों की जांच की।