जालंधर, ENS: भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर दौरे पर आए थे, जहां वह लांयस भवन में आयोजित किए गए सेवा सकंल्प अभियान में शामिल हुए।वहीं दूसरी तरफ भाजपा को झटका देते हुए मेयर विनीत धीर ने चंडीगढ़ में सीएम मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में 13 कार्यकर्ताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया। ऐसे में भाजपा पंजाब प्रधान के जालंधर दौरे के दौरान मेयर विनीत धीर ने भाजपा में सेंध लगा दी।
बीजेपी नार्थ हलके के 13 कार्यकर्ताओं को आप पार्टी में शामिल करवा कर मेयर ने संगठन को और मजबूत कर दिया है। शशी मदान, अश्वनी भगत, हतिंदर तलवार हनी, हसन सोनी, शिव कालरा, बलबीर, नीरज कश्यप, सन्नी दुआ, शुबेंदर यादव, दनवीर सिंह, बलवीर सिंह, शिव कुमार और शुभम भाजपा छोड़कर आप पार्टी में शामिल हो गए।