Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Train की चपेट में आए व्यक्ति के शरीर के हुए...

Jalandhar News: Train की चपेट में आए व्यक्ति के शरीर के हुए टुकड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गोरयां में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान जालंधर के बस्ती शेख निवासी रजिंदर के रूप में हुई है।

जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेम नाथ ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मेमो के जरिए रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की जेब से एक आधार कार्ड और ट्रेन की टिकट बरामद हुई। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बस्ती शेख (जालंधर) निवासी के तौर पर हुई।

मृतक ने काले रंग की पैंट और सफेद-काले चेक की कमीज पहनी हुई थी। जांच अधिकारी के अनुसार, मृतक की जेब से मिली रेलवे टिकट अंबाला से जालंधर रूट की थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव को पहचान और अगली कानूनी कार्रवाई के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में रखवा दिया है। वारिसों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा सरकार ने ‘रिफॉर्म उत्सव’ के लिए गठित की राज्य समन्वय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा 10 अगस्त,...

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर जिले के समीरपुर...

महंगाई की मार, Petrol-Diesel की कीमतों में हुई बढ़ौतरी

इस्लामाबादः मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इंटरनेशनल ऑयल...

हरियाणा सरकार ने ‘रिफॉर्म उत्सव’ के लिए गठित की राज्य समन्वय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा 10 अगस्त, 2026 को शुरू की गई ‘रिफॉर्म उत्सव’ पहल के तहत...

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर जिले के समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके आवास पर...

राम मंदिर के CEO बने एयर मार्शल Jitendra Mishra, ऑपरेशन सिंदूर में निभा चुके हैं मुख्य भूमिका

नई दिल्ली: अयोध्या के राम मंदिर के लिए नया सीईओ चुन लिया गया है। सूत्रों की मानें तो एयर...

पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियों, छात्रावासों और कल्याणकारी योजनाओं पर दिया जा रहा जोर

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि बैकवर्ड क्लास...