Himachal Govt
Punjab Govtपिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियों, छात्रावासों और कल्याणकारी योजनाओं पर...

पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्तियों, छात्रावासों और कल्याणकारी योजनाओं पर दिया जा रहा जोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज घोषणा की कि बैकवर्ड क्लास (बी.सी.) प्रमाणपत्रों संबंधी फैले भ्रम को दूर करने और हर योग्य व्यक्ति को उसका बनता हक सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तर पर विशेष जागरूकता और सुविधा मुहिम शुरू की जाएगी। यहां पंजाब भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार के ध्यान में यह बात आई है कि कई स्थानों पर नियमों की गलत व्याख्या के कारण योग्य आवेदकों को बी.सी. प्रमाणपत्र जारी करवाने में दिक्कतें आ रही हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने स्पष्ट किया कि बी.सी. प्रमाणपत्र के लिए पात्रता का निर्धारण केवल आवेदक के माता-पिता की स्थिति के आधार पर किया जाता है। जीवनसाथी की नौकरी, आय या सामाजिक स्थिति का इससे कोई संबंध नहीं है। इसी प्रकार चाचा, ताया या किसी अन्य रिश्तेदार की स्थिति को भी पात्रता तय करने का आधार नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने बताया कि संवैधानिक पदों पर तैनात व्यक्तियों, निर्धारित श्रेणियों के क्लास-एक और क्लास-दो अधिकारियों, कुछ पेशेवरों तथा निर्धारित संपत्ति या क्रीमी लेयर की शर्तों में आने वाले परिवारों के बच्चे बी.सी. श्रेणी के लाभों के हकदार नहीं होते।

यदि किसी व्यक्ति के माता-पिता या परिवार में पहले कभी बी.सी. प्रमाणपत्र नहीं बना, तो इस आधार पर नया आवेदन रद्द नहीं किया जा सकता। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि नियमों का एकसमान पालन सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठकें की जाएंगी। मंत्री ने बताया कि बैकफिंको के माध्यम से बी.सी. वर्ग से संबंधित योग्य लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए रियायती ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में लड़कों और लड़कियों के लिए 100-100 सीटों वाले दो छात्रावास स्थापित किए जा रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

प्रदेश में बनेंगे 582 ‘Village Knowledge Centre’, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही स्थान पर सुविधा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

हरियाणा में राजस्व संबंधी समय-सीमा तय की

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजस्व अधिकारियों द्वारा दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन)...

हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस...

हरियाणा सरकार ने ‘रिफॉर्म उत्सव’ के लिए गठित की राज्य समन्वय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा 10 अगस्त,...

राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से भेंट की

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने हमीरपुर जिले के समीरपुर...

प्रदेश में बनेंगे 582 ‘Village Knowledge Centre’, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही स्थान पर सुविधा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का मकसद ग्रामीणों को भी शहरों जैसी बेहतर...

हरियाणा में राजस्व संबंधी समय-सीमा तय की

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजस्व अधिकारियों द्वारा दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन) के मामलों को निपटाने की सख्त समय-सीमा तय की है।...

हरियाणा में 6 आईएएस, 6 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी...

हरियाणा सरकार ने ‘रिफॉर्म उत्सव’ के लिए गठित की राज्य समन्वय समिति

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा 10 अगस्त, 2026 को शुरू की गई ‘रिफॉर्म उत्सव’ पहल के तहत...