जालंधर, ENS: रामामंडी ढिल्वां रोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एचपी गैस टैंकर और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर सड़क पर भारी जाम लग गया। वहीं राहगीर जगतार सिंह ने बताया कि बाइक सवार यू-टर्न ले रहा था और डिवाइडर से टकराने के बाद टैंकर की पिछले टायर के नीचे आने से व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। व्यक्ति के अनुसार मृतक की आयु 35 वर्षीय बताई जा रही है।
मृतक के जीजा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि साले की गैस टैंकर के साथ टक्कर होने से मौत हो गई। मृतक सरकारी नौकरी करता था। परिवार ने बताया कि घटना के दौरान बाइक सवार अकेले बाइक पर सवार होकर काम से घर जा रहा था और सड़क हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी देते हुए देते हुए जांच अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि एचपी गैस चालक सही दिशा से जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस दौरान कपड़ा फंसने के दौरान यह हादसा हो गया और टैंकर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
