Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: स्कॉर्पियो और जुगाड़ू रेहड़े की टक्कर में 6 महिलाएं घायल,...

Jalandhar News: स्कॉर्पियो और जुगाड़ू रेहड़े की टक्कर में 6 महिलाएं घायल, चालक फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नूरमहल मुख्य मार्ग पर उप्पल खालसा गांव के गेट के पास स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल जुगाड़ू रेहड़े में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 6 महिलाएं घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो चालक काफी तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो चालक ने आगे जा रहे जुगाड़ू रेहड़े को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 6 महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक महिला की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई और जुगाड़ू रेहड़ा खेतों में पलट गया।

मामले की जानकारी देते हुए रेहड़ा चालक राजकुमार ने बताया कि वह रहमानपुरा क्षेत्र की 6 महिलाओं को लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था। सभी महिलाएं कबाड़ और पुराने अखबार एकत्र करने का काम करती हैं। ऐसे में जब वह उप्पल खालसा गेट के पास पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार लाल स्कॉर्पियो चालक ने उसके रेहड़े में टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 महिलाएं और 2 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला के चेहरे और आंख पर इतनी गंभीर चोट लगी कि उसकी आंख बाहर निकल आई। घटना के बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस और 112 पुलिस हेल्पलाइन पर कई बार फोन करने के बावजूद करीब आधे घंटे तक कोई सहायता नहीं पहुंची। अंततः घायल रेहड़ा चालक राजकुमार ने ही सभी घायलों को अपने रेहड़े पर लादकर सिविल अस्पताल नकोदर पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना...

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मवीरों का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में...

Punjab News: गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 15 को करवाया आजाद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पूरा देश आज जहां आज़ादी का जश्न मना...

20 पुलिस कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से किया सम्मानित

फिरोजपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

एलपीयू ने आर्थिक आज़ादी और “हर घर तिरंगा” के लिए युवाओं के संकल्प के साथ भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

जालंधर: तिरंगे के रंगों में रंगे और "हर घर तिरंगा" की भावना से ओत-प्रोत, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने...

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के साथ...

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर कर्मवीरों का सम्मान

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियां हासिल करने वालों को आयुष, यवुा...

Punjab News: गौवंश से भरा ट्रक पकड़ा, 15 को करवाया आजाद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पूरा देश आज जहां आज़ादी का जश्न मना रहा है, वहीं दीनानगर के पास होशियारपुर की एक एनजीओ...