Himachal Govt
JalandharJalandhar News: व्यक्ति का ATM Card बदल कर नौसरबाजों ने ठगे 51...

Jalandhar News: व्यक्ति का ATM Card बदल कर नौसरबाजों ने ठगे 51 हजार रुपए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास स्थित पीएनबी के एटीएम से ठगी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम से पैसे निकलवा रहे गांधी नगर के जतिंदर कुमार का 2 नौसरबाजों पिन देखकर ठगी मार ली। पीड़ित के अनुसार नौसरबाजों ने जमीन पर पैसे गिराकर उसे बातों में उलझा लिया, जिसके बाद उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। घटना का उसे तब पता चला जब उसके खाते से 3 ट्रांजेक्शन में कुल 51 हजार रुपये निकाल लिए गए। जतिंदर ने घटना संबंधी शिकायत थाना रामामंडी की पुलिस को दी है।

जतिंदर ने बताया कि वह टेलर का काम करता है। वह सुबह किशनपुरा चौक के पास एटीएम से पैसे निकालने गया था। तभी पास की मशीन पर कार्ड चला रहे दो युवकों ने उसका एटीएम नंबर देख दिया। इसी बीच एक युवक ने उनसे कहा कि आपके पैसे नीचे जमीन पर गिर गए हैं। वह उनके झांसे में आ गया और रुपये उठाने के लिए नीचे झुका तो नौसरबाजों ने एटीएम कार्ड बदल लिया। जतिंदर ने बताया कि वह कुछ समय के बाद दोबारा पैसे निकालने लगे तो मशीन पिन गलत बताने लगी। तीन बार गलत पिन होने के कारण एटीएम 24 घंटों के लिए ब्लाक हो गया। अगले दिन बेटे द्वारा विदेश से भेजे पैसे निकलवाने दोबारा एटीएम पहुंचा तो फिर पिन नहीं लगा।

बैंक में अधिकारियों से बात की तो पता चला कि वह एटीएम उनका नहीं है। जिसके बाद खाते की जांच करवाई तो पता चला कि उसके खाते में 3 बार में 51 हजार रुपये निकल चुके हैं। वहीं घटना को लेकर एएसआई सोमनाथ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरें खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कार्ड को बदलने के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर बस्ती गुजां सुनार की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने सुनार की दुकान से 11 हजार रुपये की चांदी ली। बदले में कार्ड को स्वैप करवाकर पक्का बिल लिया। चांदी लेने के बाद आरोपियों ने दोबारा गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के पास एटीएम से 15 हजार रुपये निकाले। इसके बाद 25 हजार रुपये फिर लम्मा पिंड एटीएम से निकाले।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने...

Punjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः वरिंदर नगर की गली नंबर एक न्यू...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे...

थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर चले लात घूंसे, दोनों लाइन हाजिर, देखें वीडियो

बाराबंकीः बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी श्री राम कथा के समापन समारोह में हुए सम्मिलित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

हैदराबाद में RTI पर राष्ट्रीय सम्मेलन में हरप्रीत संधू ने किया पंजाब का प्रतिनिधित्व

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू ने हैदराबाद में आयोजित सूचना आयोगों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में पंजाब...

Punjab News: घरों में आ रहा गंदा पानी, इलाका निवासी परेशान, देखें वीडियो

फगवाड़ा/राजेश कुमारः वरिंदर नगर की गली नंबर एक न्यू फगवाड़ा गेट में गंदे पानी की समस्या को लेकर इलाका...

Punjab News: रिश्वतखोरी के 6 मामलों में 8 व्यक्तियों को रंगे हाथों किया काबू

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त महीने के...

थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर चले लात घूंसे, दोनों लाइन हाजिर, देखें वीडियो

बाराबंकीः बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में दो आरक्षियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। थाने के दफ्तर...