जालंधरः जालंधर वेस्ट में एक्टिवा खड़ा करने को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दो भाइयों ने सैलून में घुसकर तोड़फोड़ की। पीड़ित सागर ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उस्तरे तथा नुकीले हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
पीड़ित ने बताया कि नीलकंठ मंदिर के बाहर एक्टिवा निकालने को लेकर बहल हुई थी, जिस पर आरोपी ने पहली गाली दी थी। इस मामले में आरोपी घर पर आकर मामले को शांत करवा गए थे। जिसके बाद गौरव दत्ता ने दुकान में आकर तोड़फोड़ की और कहा कि भाई से माफी मांग। जिसको लेकर उन्होंने सैलून में जमकर तोड़फोड़ की और उस्तरे से हमला किया।
पीड़ित भाइयों ने सिविल में एमएलआर कटवाकर पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।