Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Highway पर Baleno ने खाई पलटियां, गाड़ी के उड़े परखच्चे,...

Jalandhar News: Highway पर Baleno ने खाई पलटियां, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास चौक के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां हाईवे पर बेकाबू होकर कार पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोलेनो कार में 2 लोग सवार थे और अचानक कार बेकाबू हो गई। जिसके बाद हाईवे पर कार ने 2 से 3 पलटियां खाई। हादसे को लेकर लोग तुरंत मदद के गए और कार चालकों को बाहर निकाला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि बोलेनो कार में 2 युवक सवार थे।

हादसे में गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार युवकों की जान बच गई। दोनों कार चालक अमृतसर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर अचानक यह हादसा हो गया। हादसे में कार ने 2 से 3 पलटियां खाई। घटना के दौरान कार में सवार दोनों युवक सुरक्षित है। वहीं टो वैन की मदद के कार को रास्ते से हटा दिया गया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए है। कार का फ्रंट शीशा भी चकनाचूर हो गया है। कार की हालत देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन फिर भी दोनों युवक बाल-बाल बच गए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -