Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: आप पार्टी ने PM Modi का फूंका पुतला, किया प्रदशर्न,...

Jalandhar News: आप पार्टी ने PM Modi का फूंका पुतला, किया प्रदशर्न, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सासंद चन्नी पर टीनू का पलटवार, बोले- यू-टर्न लेने में है वह एक्सपर्ट

जालंधर, ENS: आप पार्टी का मनरेगा स्कीम को लेकर केंद्र के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं आज पवन टीनू की अगुवाई में भारी संख्या में आप पार्टी के नेता व कार्यकर्ता डिप्टी कमिशनर दफ्तर के बाहर पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन जताया। मनरेग कानून को लेकर आज प्रदर्शन किया जा रहा है और इसे बजट पर निर्धारित कर दिया गया। जिसके बाद 40 प्रतिशत राज्यों पर स्कीम को निर्भर कर दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए पवन टीनू ने केंद्र ने पंजाब के गरीब और दलित लोगों के खिलाफ सीधा धक्का कर रही है।

उन्होंने कहा कि कभी केंद्र किसानों के विरुद्ध बिल तैयार करती है तो कभी फैक्टरी के मजदूरों के विरुद्ध बिल तैयार करती है, जिसमें मजदूर 8 घंटे की जगह 12 घंटे नौकरी करेंगे। उन्होंने कहा कि अब केंद्र ने मनरेगा स्कीम के तहत गरीबों से उनका रोजगार छीन लिया है। टीनू ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा जातियों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इस दौरान आज भारी संख्या में उनके प्रदर्शन में मनरेगा वर्कर भी प्रदर्शन में शामिल हुए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कह रही है कि मनरेगा स्कीम के तहत 125 दिन कर दिए गए है, लेकिन वह बेवकूफ बना रही है। टीनू ने कहा कि मनरेगा स्कीम में भाजपा ने कहा कि अगर बजट होगा तो इन वर्करों को काम मिलेंगा, नहीं तो उन्हें काम नहीं मिलेंगा। टीनू ने कहा कि इस स्कीम को बजट के साथ केंद्र ने जोड़ दिया है, जिसके कारण अब वर्करों को डर है कि उन्हें काम नहीं मिलेगा। टीनू ने कहा कि 2 महीने वर्करों का काम केंद्र द्वारा बंद कर दिया गया। ऐसे में 2 महीने मजदूरों को बंधुआं मजदूर बनने पर मजबूर होना पड़ेगा।

वहीं कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान को लेकर टीनू ने कहा कि वह 2 साल पहले वह यहां से सासंद बनकर गए है। टीनू ने कहा कि वह पहले उन्हेें पार्ट टाइम सासंद है, लेकिन अब वह पार्ट टाइम सासंद भी नहीं रहे। टीनू ने कहा कि वोट यहां से लेकर गए और ब्लॉक समीति चुनाव की कैंपेन उन्होंने श्री चमकौर साहिब में की। टीनू ने कहा कि अंदर ही अंदर कोई खिचड़ी पक्क रही है, जो सासंद चन्नी कह रहे है कि वह जा नहीं रहे, उन्हें ऐसा क्यों कहना पड़ रहा है। टीनू ने कहा कि सासंद चन्नी का भांजा 10 करोड़ के मामले में 4 साल पहले पकड़ा गया था।

इस मामले में भाजपा ने कोई सुध नहीं ली, जबकि आम नागरिक पर ईडी और सीबीआई की टीमें रेड करने पहुंच जाती है और उन्हें काबू कर लेती है, लेकिन चन्नी के भांजे को कुछ भी नहीं कहा गया। ऐसे में इस बारे में भाजपा और सासंद चन्नी बता सकते है। वहीं चन्नी के जाति समुदाय मामले में यू-टर्न लेने के मामले में टीनू ने कहा कि वह यू-टर्न लेने में काफी एक्सपर्ट है। उन्होंने कहा कि बीबी जागीर कौर के चेहरे पर गलत तरीके से हाथ लगाने के मामले में विवादों में आए थे और उसके बाद भी यू-टर्न लिया था। उन्होंने जालंधरवासियों को यू-टर्न लेकर इस्तेमाल करना था अब तू कौन और मैं कौन।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page