जालंधर, ENS: थाना 4 के बाहर रेहड़ी पर सवार होकर जा रहे व्यक्ति को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में रेहड़ी चालक को मामूली चोटें आई है। वहीं घटना को अंजाम देकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रेहड़ी चालक सनमुख सिंह ने बताया कि वह मंडी से सब्जी लेकर आ रहे थे। इस दौरान कुत्तों को नहलाने वाली प्राइवेट गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी और उसने रेहड़ी में टक्कर मार दी।
जिसके बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह उसे कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। हादसे में सनमुख सिंह को मामूली चोटें आई है। वहीं चश्मदीद ने कहाकि रेहड़ी चालक सब्जी लेकर आ रहा था। इस दौरान रेहड़ी की कोई फटी बाहर निकली हुई थी। गाड़ी चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना में रेहड़ी चालक को चोटें आई है। चश्मदीद ने बताया कि पहले गाड़ी चालक ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी।
इस दौरान जब उसने देखा कि लोग रेहड़ी चालक की मदद में जुट गए है, तो वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 4 के एसआई राजकुमार ने बताया कि रेहड़ी चालक बुजुर्ग को प्राइवेट गाड़ी चालक हिट करके फरार हो गया। गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है और मोबाइल नंबर भी मिल गया है। पीड़ित के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है।