Himachal Govt
JalandharJalandhar News: घर से 6 तोले सोने के गहने और 60 हजार...

Jalandhar News: घर से 6 तोले सोने के गहने और 60 हजार चोरी, SHO भूषण का तबादला, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के थाना 7 के अधीन आते फ्रैंड्स एवेन्यू में घर से गहने चोरी होने की घटना सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सहजवीर सिंह ने कहाकि दीवाली के पहले से कारपेंटर लगे हुए थे। जिन्होंने 6 माह तक घर और दुकान पर पेंट का काम किया। इस दौरान घर में 12 अप्रैल को घर में मुहूर्त के कारण रोक दिया गया। जिसके बाद घर का काम पेडिंग होने के कारण उन्हें 7,8,9 और 10 मई को बुलाया गया। इस दौरान 7 मई से 10 मई तक इन्ही के हवाले घर को छोड़कर चले गए।

पीड़ित ने आरोप लगाए है कि योगेश और मोहित कारपेंटर घर पर मौजूद थे और घर से एक तोले के हिसाब से 6 सोने की चूड़ियां और 60 हजार की नगदी लॉकर को तोड़कर उसमें चोरी कर ली। इस दौरान उनके घर पर कोई ओर आया नहीं और ना ही घर में 27 जून को लॉकर को खोला गया। पीड़ित ने कहा कि जब लॉकर खोला गया तो 100 के नोट लॉकर में आगे पड़े मिले। पीड़ित ने कहा कि चाबी उनके घर में माता के पास ही मौजूद थी। इस दौरान परिवार ने आरोप लगाए है कि घर के लॉकर और अलमारी भी इन्हीं कारीगरों ने बनाई थी।

ऐसे में इन्हीं दोनों ने घर से 6 तोले सोने के गहने और 60 हजार की नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने कहा कि थाने में इस मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने कहाकि अब इस मामले को लेकर योगेश और मोहित नेता कीमती भगत को साथ लेकर थाने आ गए। जहां कार्रवाई की जांच होने से पहले कीमती भगत ने थानेदार की बदली की पहले धमकी दी। जिसके बाद थाना 7 के एसएचओ भूषण कुमार का तबादला कर दिया गया।

वहीं व्यक्ति ने कहा कि उनके घर से चोरी की शिकायत थाना 7 में दी गई। जिसके बाद एसएचओ भूषण कुमार ने मामले की जांच शुरू की तो अब दूसरे पक्ष का तबादला कर दिया गया। परिवार ने इस मामले को लेकर इंसाफ की गुहार लगाई है। जिसके बाद अब पुलिस उन्हें कह रही है कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। दूसरी ओर परिवार का कहना है कि वह दोनों का नाम दर्ज करवाते हुए शिकायत दे रहे है, लेकिन उसके बावजूद अज्ञात पर मामला दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उनका चोरी हुआ सामान दिलवाने में मदद करने की अपील की है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भूषण कुमार ने बताया कि उन्हें रत्नजीत कौर ने घर में चोरी की शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि 6 तोले सोने और 60 हजार की नगदी चोरी हुई। इस मामले में दूसरे पक्ष को बुलाकर पूछताछ की गई। जिसमें पीड़ित पक्ष ने कहा कि उन्हें यकीन है कि कीमती भगत का भतीजा और उसके साथी ने चोरी की है। इस मामले की जांच जब उनके द्वारा शुरू की गई तो कीमती भगत की ओर से उनका तबादला करवा दिया गया। भूषण ने माना कि अब उनका तबादला पुलिस लाइन में कर दिया गया है और उसके ऑर्डर जारी कर दिए गए। ऐसे में अब वह पुलिस लाइन में जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल,...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती...

भाखड़ा हुंडई में भरे जाएंगे विभिन्न श्रेणियों से 30 पद, इंटरव्यू 17 व 18 को

ऊना,सुशील पंडित: भाखड़ा हुंडई, रेलवे रोड नंगल में सिविल, मकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, अकाउंट्स, सेल्स, सिक्योरिटी, आईटीआई मकैनिकल, कम्पयूटर ऑपरेटर व ऑटो...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने इस विषय पर लगाया वेबिनार

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग ने वेबिनार आयोजित किया। इस वेबिनार में विद्यार्थियों को...

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद, इंटरव्यू 17 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पद भरे जाएंगे।...

Jalandhar Heights-2 में युवती ने लगाई छलांग, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के डी ब्लॉक में युवती द्वारा छत से छलांग लगाने की घटना सामने आई है।...