जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार में दोपहर 1.45 2 बजे बिना नंबरी सफेद एक्टिवा सवार 2 नौजवान 4 वर्षीय केशव को किडनैप करके फरार हो गए। जिसके बाद रात 10.30 घंटों के बाद आरोपी खुद ही बस स्टैंड के पास बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। हैरानी की यह बात है कि शहर के मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, लेकिन पुलिस आरोपियों को ट्रेस नहीं कर पाई। हालांकि आम जनता के मुख्य चौंको पर जैबरा लाइन क्रॉस करने पर पुलिस ऑनलाइन चालान काटकर वाहन चालक को मैसेज भेज देती है, लेकिन जब क्राइम केस ट्रेस की बात आती है तो इन कैमरों के बावजूद पुलिस को ट्रेस करने में काफी समय लग जाता है।
यही कारण है कि कल भी किडनैपर खुद डरकर बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें एक नौजवान ने मुंह पर मास्क पहना हुआ है, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। एक्टिवा सवार नौजवान बच्चे को एक्टिवा के सेंटर में बिठाकर 2ः08 बजे ले जाते हुए दिखाई दे रहे है। देर रात 12:30 बजे बच्चा संदिग्ध अवस्था में बस स्टैंड से बरामद कर लिया गया। एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि किडनैपर्स बच्चे को बस स्टैंड छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
फैक्टरी से आए पिता आनंद ने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं। केशव परिवार का इकलौता बच्चा है। डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 7 विशेष टीमें किडनैपर की तलाश कर रही हैं। वहीं, एसीपी भाटिया ने बताया कि केशव का परिवार मूल रूप से बिहार का है। पुलिस फिरौती व पर्सनल रंजिश समेत हर एंगल पर बारीकी से जांच कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए बच्चे के पिता आनंद ठाकुर ने बताया कि 4 वर्षीय बच्चा केशव गली में खेल रहा था। इस दौरान एक्टिवा सवार दो नौजवान बेटे को उठाकर फरार हो गए। उन्होंने कहा बेटा रोजाना स्कूल जाता है लेकिन आज तबीयत खराब होने के कारण पत्नी ने उसकी स्कूल से छुट्टी करवा दी थी। इसके बाद में सुबह 9:30 बजे घर से कम पर चले गए। दोपहर को माता का फोन आया तो पता लगा कि उसके बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है।