AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: विवादों में घिरे हरजिंदर धामी, जत्थेबंदी ने SGPC अध्यक्ष का...

Jalandhar News: विवादों में घिरे हरजिंदर धामी, जत्थेबंदी ने SGPC अध्यक्ष का मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: श्री आनंदपुर साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के वरिष्ठ सदस्य एवं शिरोमणि अकाली दल के नेता अमरजीत सिंह चावला पर रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। दरअसल, बहरीन से आई ने महिला ने चावला पर रेप, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले को लेकर लगातार जत्थेबंदियों द्वारा एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे की मांग की जा रही है। हाल ही में जत्थेबंदियों द्वारा होशियारपुर में हरजिंदर धामी के घर का घेराव किया गया था।

इस घटना के बाद धामी द्वारा प्रेस वार्ता करके घटना को लेकर सीबीआई के हवाले केस सौंपने की जिक्र किया गया था। वहीं केंद्रिय एजेंसी के पास केस देने पर जत्थेबदिंयों में फिर से रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज जत्थेबंदियों द्वारा प्रेस वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि केस को लेकर पंजाब सरकार से जांच करवाने के लिए नहीं सौंपा गया, बल्कि सीबीआई (केंद्रिय) एजेंसी के पास सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धामी से उनके द्वारा 5 सवालों के जवाब मांगे गए थे, लेकिन धामी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं एसजीपीसी चुनाव को लेकर कहा कि धामी द्वारा बलदेव सिंह कायमपुरी को कार्डिनेटर लगाया गया, जिसके कारण एसजीपीसी चुनाव नहीं हो रहे।

वहीं बीबी जागीर कौर के खाते में एक लाख रुपए ट्रांसफर करने को लेकर जत्थेबंदियों द्वारा कहा गया कि एसजीपीसी द्वारा बलविंदर सिंह कालहवां को सकतर धर्म प्रचार कमेटी के पद पर तैनात किया गया। आरोप है कि बलविंदर सिंह कालहवां के खाते से पैसे ट्रांसफर हुए, ऐसे में वह खुद इसकी जांच कैसे कर सकता है। जिसको लेकर अब जत्थेबंदियों द्वारा 18 तारीख को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को मांग पत्र देने पहुंच रहे है। ऐसे में उनकी मांग है कि धामी के श्री अकाल तख्त जत्थेदार द्वारा इस्तीफा लिया जाए।

वहीं हाईकोर्ट के पूर्व जज की अगुवाई में कमेटी बनाई जाए और उनके द्वारा मामले की जांच करवाई जाए। इस दौरान कमेटी के किसी मौजूदा सदस्य को शामिल ना किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहाकि चावला के साथी को भी जल्द वह उजागर करेंगे। इस दौरान उसके कारनामों के भी उन्हें सबूत मिल रहे है। जिसके बाद वह उसके खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर मांग करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया गांधी और शास्त्री को नमन

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

खादी खरीदकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को किया मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल...

10 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: नशे और हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम...

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये देंगे CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा...

Punjab News: ट्राले और एक्टिवा की टक्कर में नौजवान की मौत, 5 माह पहले हुई थी शादी

लुधियानाः जिल के जीवन नगर इलाके में शुक्रवार को...

एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया गांधी और शास्त्री को नमन

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज गांधी जयंती के अवसर पर सोनीपत में...

खादी खरीदकर स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को किया मजबूत

चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने आज गोहाना में महात्मा गांधी जी की जयंती...

10 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: नशे और हथियारों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात पुलिस ने 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया...

थैंटवाड़ी गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के लिए दो करोड़ रुपये देंगे CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा...