Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, महिला का...

Jalandhar News: घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, महिला का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महागनर में चोरों द्वारा आए दिन वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला बस्ती शेख से सामने आया है। जहां चोर घर से 10 से 15 हजार की नगदी सहित सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वहीं घर में चोरी की वारदात को लेकर परेशान चल रही महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसकी माता की 19 सितंबर को मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद कुछ दिन पहले 27 सितंबर को उसके पिता की मृत्यु हो गई।

पीड़िता ने कहाकि इस घटना के चलते वह काफी परेशान चल रही थी। महिला ने कहा कि वह काफी समय से घर से बाहर थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह घर में आई है। महिला का कहना हैकि काफी दिनों तक घर से बाहर रहने के दौरान कोई चोर उनके घर में नहीं आया, लेकिन जब वह सोने के गहने लेकर घर आई तो उनके घर में चोर घुस आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि डिप्रेशन के चलते उसका ईलाज चल रहा है।

ऐसे में वह नींद की गोलियां खा रही है। जिसके चलते वह नींद की दवाई खाकर सो रही थी। महिला ने कहा कि डॉक्टर ननू और आसम से उसका डिप्रेशन का ईलाज चल रहा है। महिला ने कहा कि उसे डिप्रेशन की काफी परेशानी है, लेकिन अब गहने चोरी होने के बाद अब वह फिर से परेशान हो गई है। महिला ने कहाकि वारदात में हैरानी की बात यह है कि चोरों ने इस कमरे में घटना को अंजाम दिया है, जबकि घर में बने दूसरे कमरे में चोर गए भी नहीं।

महिला ने कहा कि वह गरीब घर से है और उसके 2 बच्चे है। उन्होंने कहा कि उसने बच्चों की शादी के लिए गहने बनाए थे। वहीं महिला ने प्रशासन से अपील की है कि उसके गहने उसके लिए काफी अहम है, दरअसल, उस गहनों से बच्चों की शादी कर सकती है। ऐसे में महिला ने प्रशासन को चोर को पकड़कर गहने वापिस लाने की गुहार लगाई है।

घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -