Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः लांबड़ा का कबाड़िया नीरज चोर गिरोह के 2 सदस्य सहित गिरफ्तार

जालंधरः लांबड़ा का कबाड़िया नीरज चोर गिरोह के 2 सदस्य सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः थाना 8 की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरपाल लाल पुत्र रतन लाल निवासी संतोखपुरा, विजय पुत्र बाबू राम निवासी विनय नगर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरनजीत सिंह तेजा, एसीपी दमनवीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर टाटा 207 अमन नगर से चुराई थी। जिसकी शिकायत थाना 8 में दर्ज हुई थी। 

जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने दोआबा चौक पर नाकाबंदी के दौरान महिंदरा गाड़ी नंबर पीबी 06 जी 9385 सहित दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह गिरोह बनाकर होशियारपुर, भोगपुर, गोराया और लुधियाना में 24 गाड़ियां चुरा चुके है। यह गिरोह गाड़िया चुराकर उनके अलग-अलग पार्ट्स कर लांबड़ा के एक कबाड़ी को बेच देते थे।

पुलिस ने लांबड़ा स्थित नीरज नामक कबाड़िये की दुकान पर छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी नीरज पर मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस इस गिरोह के फरार सदस्यों की तालाश में छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -