जालंधर, ENS: बर्ल्टन पार्क में लगने वाली अस्थाई पटाखा मार्केट को लेकर अहम खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस बार बर्ल्टन पार्क में 20 के करीब दुकानों पर पटाखे बिक सकेंगे। वहीं दूसरी ओर पटाखे लगाने को लेकर मार्केट की इजाजत संबंधी फायर वर्कर एसोसिएशन द्वारा निगम कमिश्नर से मुलाकात की गई। जिस पर निगम कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर को इस संबंधी हिदायतें देते हुए दुकानों का निर्माण करवाने करवाने को कहा गया। दरअसल, फायर वर्क एसो. के विकास भंडारी, राकेश गुप्ता, मनू भंडारी सहित अन्यों ने निगम कमिश्नर को कहा कि दशहरा आने वाला है और दीपावली को भी 25 दिन से कम का समय शेष बचा है।
इस दौरान अभी तक पटाखा मार्केट की इजाजत नहीं मिल रही जिसके कारण उनका व्यापार चौपट होने की कगार पर है। इसके चलते निगम कमिश्नर द्वारा असिस्टेंट कमिश्नर राजेश खोखकर की देखरेख में मार्कीट का कार्य करने संबंधी बताया गया है। अधिकारियों ने कहा कि अस्थाई तौर पर बनने वाली मार्केट को नियमों के मुताबिक बनाना यकीनी बनाया जाए। इसमें किसी तरह के नियम की उल्लंघना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पटाखा मार्केट के लिए आवेदन करने वालों के लिए जीएसटी नंबर लेना अनिवार्य होगा, जिसके पास यह नंबर नहीं है, वह आवेदन नहीं कर पाएगा।
