Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर : पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल होंगे भाजपा से लोकसभा...

जालंधर : पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल होंगे भाजपा से लोकसभा उपचुनाव के उम्मीदवार!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण : लोकसभा उपचुनाव को लेकर कल नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वही इस उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

थोड़ी देर में इनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस से कर्मजीत काैर, आप से सुशील रिंकू और शिअद-बसपा डा. सुक्खी मैदान में हैं। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव  को लेकर सियासी पार्टियों में जोड़-तोड़ जोरों से चल रही है। हाल ही में जहां आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए सुशील रिंकू सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया था।

वहीं भाजपा ने भी अकाली दल को झटका देते हुए पूर्व विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल सहित कई कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवाया है। जिसके बाद आप ने सुशील रिंकू  को चुनाव की टिकट दी तो वहीं भाजपा पूर्व अकाली विधायक स. इंद्र इकबाल सिंह अटवाल टिकट देने की तैयारी में है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -