Amritsarजालंधरः फॉलोअप, मामला सूर्य एन्क्लेव में विवाद के दौरान युवक के हाथ...

जालंधरः फॉलोअप, मामला सूर्य एन्क्लेव में विवाद के दौरान युवक के हाथ कटने का 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

8 घंटे चला ऑपरेशन, 400 टांके लगाकर डाक्टरों ने जोड़ा हाथ 

जालंधर,वरुण/हर्षः सूर्या एन्क्लेव में युवक के हाथ काटने और आंखें नोंचने के मामले में डाक्टरों ने 8 घंटे आपरेशन के बाद शिवम के हाथ जोड़ दिए हैं। इस दौरान शिवम के 400 टांके लगे हैं। ईलाज के बाद डाक्टरों ने अभी शिवम को बयान जेने के लिए अनफिट बताया है। वहीं पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि सूर्या एन्क्लेव में सड़क पर साइड मांगने पर दो पक्षों में टकराव हुआ था। इसमें दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है। फिलहाल झगड़े की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

एनएचएस अस्पताल ले गए थे परिजन 

मारपीट में घायल शिवम भोगल को परिजन सिविल अस्पताल से एनएचएस अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टरों ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11.15 बजे मरीज अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा। बुधवार को सुबह 9 बजे तक 8 घंटे आपरेशन चला, जिसमें शिवम के हाथ के आपरेशन दौरान 400 टांके लगे। उन्होंने बताया कि परिजन कटा हुआ हाथ कपड़े में लपेट कर लाए थे। कटे हाथ की नसों तथा मांसपेशियों को जिंदा रखने के लिए तुरंत फ्रिज में रखवा दिया गया। रात करीब एक बजे उनकी अगुआई में प्लास्टिक सर्जन सहित 12 स्टाफ के सदस्यों ने आपरेशन शुरू किया और हाथ जोड़ दिया गया।

दोस्त राहुल के साथ बर्गर लेने जीप में निकला था शिवम

थाना रामामंडी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि सूर्या एन्क्लेव निवासी शिवम घर से बर्गर लेने के लिए जीप पर अपने दोस्त राहुल के साथ निकला था। पुलिस को राहुल ने बताया कि सूर्या एन्क्लेव के गेट के नजदीक रास्ता न मिलने पर दोनों पक्षों में बहस होनी शुरू हो गई। बहसबाजी के दौरान मोटरसाइकिल चालकों से झड़प हो गई, जिसने हिंसक टकराव का रूप ले लिया इसमें शिवम का हाथ काट दिया गया। पुलिस जाँच में सामने आया कि मारपीट में दूसरे पक्ष का भी एक युवक घायल हुआ है, जिसकी पहचान गौरव निवासी एकता विहार के रूप में हुई हैउसे रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...