Loading...
Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः एजेंट गौरव लूथरा से मारपीट मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधरः एजेंट गौरव लूथरा से मारपीट मामले में FIR दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, अनिल वर्मा/वरुण अग्रवालः तहसील परिसर में बीते दिन भाजपा नेता व एजेंट गौरव लूथरा का कुछ युवकों के साथ विवाद होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों पक्ष थाना बारदरी में शिकायत दर्ज करवाने के लिए चले गए थे। थाना बारादरी की पुलिस ने मारपीट करने वाले वंश, अंश व विकास शर्मा उर्फ़ चीनू निवासी चहार बाग व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला धारा 451, 323, 506, 294, 149 के तहत दर्ज कर लिया। आरोपियो की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बता दें कि गौरव लूथरा तहसील परिसर में एजेंट का काम करता है और उसने वहां पर बूथ ले रखा है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार गौरव लूथरा का युवकों के साथ किसी महिला के पासपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद युवकों ने गौरव लूथरा की जमकर छित्तर परेड की।  गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी गौरव लूथरा का डीटीओ आरपी सिंह के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान डीटीओ आरपी सिंह ने जमकर छित्तर परेड की थी। उस दौरान गौरव लूथरा का थाना बारादरी में राजीनामा हो गया था।  

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page