जालंधर, ENS: पीएपी में आज शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिए जालंधर दौरे पर डीजीपी गौरव यादव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीदों के परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस की कुर्बानियों को हर साल याद करते हुए पुलिस अधिकारियों से मीटिंग करते है। शहीदों के परिवार से मुलाकात को लेकर डीजीपी ने कहा कि दीवाली पर पुलिस अधिकारी शहीदों के घर जाते है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार वालों को जो भी परेशानियां आती है उन्हें हल करने के हर संभव प्रयास किए जाते है।
इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने कहा कि इसके लिए 1500 मुलाजिमों की एक स्पेशल ट्रेनिंग करवाई जा रही है। इन पुलिस कर्मियों की वर्दी भी अलग होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए टोयटा की 121 गाड़ियां और 28 स्कॉर्पियों गाड़ियां सड़कों पर उतारी जाएगी। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि पूरे पंजाब में एवरेज 30 किलोमीटर के बाद एक गाड़ी की लोकेशन मिलेगी। जब भी कोई घटना होगी तो वह तुरंत घटना को लेकर बताएंगी।
वहीं नशे को लेकर चलाई गई मुहिम को लेकर डीजीपी ने कहा कि वह नशे को खत्म करने के लिए सीएम भगवंत मान द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत कार्रवाई कर रहे है। जिसकी शुरुआत सीएम भगवंत मान ने कुछ दिन पहले दरबार साहिब में एक प्रोग्राम के तहत शुरू की। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि कुछ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है, वहीं युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अलग-अलग जिलों में स्पोर्ट्स खेले करवाई जा रही है। जिसमें पटियाला में काफी लोगों ने भाग लिया था। वहीं कपूरथला में हॉकी मैच करवाया गया। ऐसे ही वह युवाओं को नशे से दूर करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। वहीं डीजीपी ने कहा कि कई बड़े नशा तस्करों पर शिकंजा कसकर उनकी प्रॉपर्टी सील करवाई जा रही है। इनमें कुछ तस्कर विदेश में बैठे हुए है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे है।
