जालंधर, ENS: दाना मंडी डाकघर के पास शनिवार सुबह-सुबह युवक का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। दरअसल, युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। मृतक मुंह पर काफी गहरा घाव है। इससे साफ पता चल रहा है कि उसकी हत्या कर शव वहां पर फेंका गया है। शव पुलिस ने गोपाल नगर से सटी दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास से बरामद किया है। शव मिलने की सूचना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी की माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
