Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में कर्मी पर हमले की CCTV...

जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में कर्मी पर हमले की CCTV आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः पटेल चौंक के पास चरणजीतपुरा में स्थित डॉक्टर अमरजीत गोयल के क्लीनिक पर व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक पर काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो वाहनों पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

बता दें कि इस हादसे में घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि क्लीनिक में काम करता है। अभिषेक ने बताया कि हमलावार की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह डॉक्टर अमरजीत गोयल के पास अपनी मां को दिखाने के लिए आया था। इस दौरान उसने उसे वहीं रूकने की धमकी दी और अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

वहीं इस मामले को लेकर अभिषेक का आरोप है कि इस दौरान हमलावारों ने किरपाण, दातर सहित अन्य हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अभिषेक कुमार पुत्र जंगी कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि इस घटना के बाद उसने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घायल अभिषेक का कहना है कि ना तो उसकी किसी के कोई पुरानी रंजिश है और ना ही वह उक्त हमलावार को जानता है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -