HomePunjabJalandharJalandhar: फुटपाथ पर बैठे खाना खाने लगे लोगों पर चढ़ी गाड़ी, 2...

Jalandhar: फुटपाथ पर बैठे खाना खाने लगे लोगों पर चढ़ी गाड़ी, 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टक्कर के बाद एक दो व्यक्तियों में से एक 5 फीट और दूसरा 15 फीट दूर जाकर गिरा

शिकायत के 2 दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट बाईपास रोड में शुक्रवार देर रात बोलेरो गाड़ी चालक ने अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर खाना खाने लगे लोगों पर चढ़ गई। हादसे के दाम दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें थाना आठ की पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचा। मृतकों के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। थाना आठ के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पठानकोट चौक में फुटपाथ पर सो रहे व्यक्तियों पर अनियंत्रित होकर कार चढ़ गई, वह मौके पर पहुंचे तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी और दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हालत में सड़क पर पड़े हुए थे।

उन्होंने दोनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचा और मृतकों के शवों को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा बोलेरो कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कार चालक की पहचान शिवम के रूप में बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा किसी भी फिल्मी स्टाइल से कम नहीं था। गाड़ी 100 स्पीड से डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के किनारे गाड़ियां से टकराती हुई खंबे से जाकर रूकी कारों की ऐसा लग रहा था कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही हो। लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि कार चालक नशे की हालत में हो गाड़ी से बीयर की बदबू आ रही लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाने के बाद गाड़ी दो पाइपों को तोड़ती हुई 30 फीट दूर टैक्सी स्टैंड पर खड़ी गाड़ियों में टकराने के बाद आगे जाके दुकान के पास रुकी। उसी समय वहां पर तक स्टैंड का मालिक बहार गाड़ियों के पास सोया हुआ था उसने कहा कि किस्मत ने उसका साथ दिया कि वह दो मिनट पहले ही पानी लेकर अंदर से आया था और उसे नींद नहीं आ रही थी वह हादसे के दौरान बाद बाल बाल बचा अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो जाता।

हादसे के बाद आस पास के लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस घंटे के बाद पहुंची और तब तक शव सड़क के किनारे ही पड़े रहे। पठानकोट चौक से आने जाने वाले लोग रुक रुक कर सड़क के किनारे पड़े हुए शवों की वीडियो बनाते थे और उसी दौरान दो लोगों ने बताया कि मरने वाले लेबर का काम करते थे। वह सुबह चौक पर खड़े होकर दिहाड़ी लगाने अक्सर खड़े हुए नजर आते थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कि हादसे के बाद उन्होंने ने चालक को पकड़ लिया था। उसी दौरान गाड़ी के कैबिन से बीयर की बदबू आ रही थी और चालक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था। लोगों ने बताया कि गाड़ी की स्पीड इतनी थी खंबें में टकराने के बाद गाड़ी का टायर फट गया और आवाज इतनी जोर से आयी कि जैसे कोई ब्लास्ट हुआ हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -