जालंधर, वरुण/हर्षः गढ़ा रोड़ पर देर रात झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते हाथापाई हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जिसमें एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गढ़े में दोनों पक्षों की लड़ाई दौरान 4 गोलियां चलने की बात कही जा रही है।वहीं घायल युवक को जौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमा नामक युवक की वासू नामक युवक से कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस रंजिश दौरान कुछ दिन पहले प्रेमा नामक युवक पर हमला भी हुआ था।
जिसके संबंध में प्रेमा ने थाना 7 में पर्चा भी दर्ज करवाया था। जिसके बाद देर रात फिर से वासू ने साथियों सहित प्रेमा पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान वासू और उसके साथियों ने प्रेमा और उसके साथी पर गोलियां चलाई। इसमें एक गोली बल्लू नामक युवक को लगी। जिसे जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी मिलते थाना 7 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस को घटना स्थल से खोल भी बरामद हुए है। वासू और उसके साथी फरार बताए जा रहे है। वहीं पुलिस ने घायल बल्लू नामक युवक के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

