Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधर : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 2 दिन बंद...

जालंधर : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, 2 दिन बंद रहेंगी दुकानें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुण : जिले के शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। 2 दिन के लिए जिले में शराब की दुकानें बंद रहने वाली है। जालंधर लोकसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव होने है, ऐसे में उपचुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि 8 मई को शाम 6 बजे से चुनाव आचारं सहिता लागू हो जाएगी। जिसकी वजह से शराब की दुकाने बंद भी 8 मई को शाम 6 बजे से बंद हो जाएगी। जो 10 मई को मतदान वाले दिन तक भी बंद रहने वाली है।

इसके अलावा 13 मई को मतगणना वाले दिन भी जालंधर जिले में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान शराब ठेकों के अलावा होटल, रेस्टोरेंट में भी शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। वहीं बिना लाइसेंस शराब की स्टोरेज पर आबकारी विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली-बसपा गठबंधन सभी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

बीजेपी और तरफ से शनिवार को रोड शो निकाला गया, इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल नजर आए। रोड शो के जरिए बीजेपी ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -