जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में पंजाब सरकार के खिलाफ डेमोक्रेटिक आशा वर्कर फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब ने मोर्चा खोल दिया है। आज आशा वर्करों ने कंपनी बाग स्थित एकत्रित होकर विशाल रोष रैली निकाली। आशा वर्करों ने कंपनी बाग से लेकर सिविल सर्जन के कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। सिविल सर्जन कार्यालय में उन्होंने अधिकारियों मांग पत्र देते हुए चेतावनी दी है।
आशा वर्करों का कहना है कि अगर पंजाब सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो आने वाले समय में वह सीएम भगवंत मान के आवास के सामने धरना देंगी। उनका कहना हैकि वह काफी समय से अपनी मांगों लेकर सरकार से बात कर रही है, लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इसी के चलते उन्होंने आज रोष मार्च निकाला है। वहीं अपनी मांगों को लेकर सरकारी अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए मांगे माने जाने को लेकर चेतावनी दी है।
