जालंधर, हर्ष/वरुणः थाना लोहिया की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जगजीत सिंह उर्फ निक्कू पुत्र सेवा सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई कुलबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान आरोपी कुलविंदर से 10 ग्राम हेरोइन और एक्टिवा सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। जो कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आने की बाद द्वारा फिर दोबारा फिर नशा तस्करी के काम को बढ़ावा दे रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि उन बड़े मगरमच्छ को तक पहुंच सके जो इस गोरखधंधे को बढ़ावा दे रहे हैं।
