Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः अमृतपाल सिंह की शाहकोट में आखिरी लोकेशन आई सामने, देखें CCTV

जालंधरः अमृतपाल सिंह की शाहकोट में आखिरी लोकेशन आई सामने, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतपाल सिंह की की शाहकोट में आखिरी लोकेशन की सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी लेकर भाग रहा है। बता दें कि अमृतपाल सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता देंकि देर रात अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह और उसके ड्राइवर ने देर रात को पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिसके बाद आज पुलिस ने अमृतपाल सिंह के चाचा पर NSA लगा दिया है। दरअसल, अमृतपाल के साथ शनिवार को गाड़ी में उसका चाचा हरजीत सिंह भी मौजूद था। पुलिस के नाके पर अमृतपाल के साथ उसका चाचा और ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए थे। जालंधर ग्रामीण एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी।

पंजाब में पुलिस ने रविवार को कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया और कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने अमृतपाल के 34 और समर्थकों को गिरफ्तार किया है और उसके चार करीबी सहयोगियों को असम की जेल में भेजा है। अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसकी जान को खतरा है। तरसेम सिंह ने कहा, ‘‘(उसके बारे में) कल से कोई जानकारी नहीं है। हमें लग रहा है कि उसे पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।’’

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -