Amritsarजालंधर: बुजुर्ग महिला के कत्ल का आरोपी चोरी की दो बाइक सहित...

जालंधर: बुजुर्ग महिला के कत्ल का आरोपी चोरी की दो बाइक सहित काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/वरुणः थाना दीनानगर एरिया में कुछ दिन पहले 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गहने लूटने और हत्या का मामला सामने आया था। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने महिला के शव को गटर में फेंक दिया था। देहात के थाना फिल्लौर की पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आरोपी मिथुन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फिल्लौर के गांव गढ़ा में 2 महिलाओं के गहने छीन कर डंडे से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी मुखविंदर सिंह और डीएसपी फिल्लौर जगदीश राज ने बताया कि 29 मई को गुरप्रीत कौर और बलजीत कौर निवासी गांव गढ़ा फिल्लौर, जालंधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनकी डंडे से पिटाई की थी और गहने-नकदी लूटकर मौके से भाग गया था। उसकी तीन बहनों ने आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने नीलम निवासी जज्जां कलां हाल वासी गांव गढ़ा, रजनी निवासी मोहल्ला बाजीगर अजनाला अमृतसर और ज्योति बाला निवासी गांव संगेवाल जालंधर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी।

आरोपी मिथुन उर्फ प्रेमचंद निवासी गांव अथावा दीनानगर गुरदासपुर ने गांव की ही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला देवी की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर उसके शव को गटर में फेंक दिया था और घर से गहने और नकदी ले गया था। जिसके खिलाफ दीनानगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आरोपी को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घर में अकेली महिलाओं को देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी मिथुन ने फिल्लौर के आसपास के एरिया और धार्मिक स्थानों पर कई बार चोरी की वारदात की। आरोपी मिथुन नशे का आदी है और अपनी पूर्ति के लिए वारदात अंजाम देता था। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...