Amritsarजालंधरः चलती कार को लगी भीष्ण आग, परिवार में मचा हड़कंप, देखें...

जालंधरः चलती कार को लगी भीष्ण आग, परिवार में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, वरुण/हर्षः गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही आग लगने के मामलों में बढ़ौतरी शुरू हो गई है। बीते दिन मलोट रोड पर गांव कबरवाला के नजदीक एक कार में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं आज लुधियाना-जालंधर हाईवे पर फगवाड़ा के पास चाचोकी में एक चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कार सवार परिवार बाल-बाल बच गया। दरअसल, कार चालक को अचानक गाड़ी में जलने की बदबू आने लगी। जिसके बाद चालक ने गाड़ी हाइवे किनारे पर रोक ली।

इस दौरान कार से धुआं निकलते देख उसने परिवार को नीचे उतारा। परिवार के कार से निकलने की ही देर थी कि पीछे से कार को आग की लपटों ने घेर लिया। गाड़ी को आग की लपटों में देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक लखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी ऑल्टो कार में लुधियाना से टांडा की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में गाड़ी एकदम से गर्म होने लगी। गर्म होने का कारण समझ नहीं आया। कार में जलने की स्मैल भी आ रही थी। उन्होंने कहा कि गाड़ी का तो नुकसान हो गया है, लेकिन गाड़ी में सवार सब लोग सुरक्षित हैं।  

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते गाड़ी को आग लग गई। लखबिंदर ने कहा कि कार में आग लगते ही उन्होंने तुरंत दमकल विभाक को सूचना दी। फगवाड़ा दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल विभाग के कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी सुरजीत मट्टू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे पर गाड़ी में भीष्ण आग लग गई है, जिस पर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...