Amritsarजालंधरः विदेश भेजने के नाम पर मारी 9 लाख की ठगी, देखें...

जालंधरः विदेश भेजने के नाम पर मारी 9 लाख की ठगी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर/हर्षः विदेश जाने के चाहवान विदेश तो जाना चाहते हैं लेकिन बाहर जाने के चक्कर में अपने लाखों रुपए ट्रैवल एजेंटों को देकर फस जाते हैं ओर फिर वापस मांगने में मिन्नतें करनी पड़ती है। आए दिन पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से ट्रैवल एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आता रहता है। बाद में या तो वह नकली वीजा दे देते है या पासपोर्ट भी अपने पास रख कर लाखों रुपए ऐंठ लेते हैं।

ऐसा ही एक मामला जालंधर के भोगपुर से सामने आया है ,जहां विदेश भेजने के नाम पर ₹900000 लेकर ना तो विदेश भेज रहा है और ना ही पासपोर्ट और पैसे वापस कर रहा है। एसएसपी देहाती को परमिंदर सिंह द्वारा दी गई शिकायत में परविंदर सिंह ने कहा कि भोगपुर का रहने वाला ट्रैवल एजेंट गुरमेल सिंह उर्फ बब्बू बुट्टर नें विदेश भेजने के नाम पर मेरे से ₹900000 की ठगी की है। जिसमें उसने कहा था कुल ₹26000 में 3 लोगों को विदेश भेज देगा। जिसके बाद उसको परमिंदर सिंह का पासपोर्ट उसकी पत्नी अमनवीर कौर और ससुर महेंद्र सिंह का पासपोर्ट उसे दे दिया। जिसके बाद उस ट्रैवल एजेंट को ₹300000 उसके घर में दिए अन्य तीन लाख जालंधर फगवाड़ा रोड मैकडॉनल्ड के बाहर कार में बैठे दिए। जिसके बाद उसने अन्य तीन लाख की राशि जोकि ढाई लाख रुपया महेंद्र सिंह के अकाउंट से ट्रांसफर किया और ₹50000 परमिंदर सिंह के अकाउंट से उसको ट्रांसफर किया गया। तीनों किशतों की राशि मिला कुल ₹900000 उक्त ट्रैवल एजेंट को दिया गया।

आज करीब दो से ढाई साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक ना ही वीजा आया है और ना ही ट्रैवल एजेंट द्वारा रकम वापस की गई। परमिंदर सिंह ने एसएसपी को दी गई शिकायत में यह भी कहा है कि मेरे ससुर पंजाब पुलिस मैं थे जिन्हें 10 साल का वीजा देने की बजाय 2 साल का वीजा ही दिया गया। उसमें भी टिकट के पैसे हमने खुद खर्च किए। अब जब भी इसको फोन करो तो यह फोन नहीं उठाता या फिर समय दे देता है। जिसके बाद इस ट्रैवल एजेंट ने मेरा और मेरी पत्नी का पासपोर्ट वापस कर दिया। उसके बाद इस ट्रैवल एजेंट ने कहा कि अगर मेरे घर दोबारा आए तो इसका नतीजा बहुत ही बुरा होगा। हम सिर्फ पैसा लेना जानते हैं वापस करना नहीं जानते। अगर इस मामले में पुलिस को शिकायत दी तो उल्टा तुम्हारे ऊपर मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। परमिंदर सिंह ने पुलिस से गुजारिश की है कि इस पर बनती कार्रवाई की जाए और हमारे जो पैसे लगे हैं उसको वापस करवाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...