जालंधर, ENS: घास मंडी चौक के पास दो पक्षों में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोप लगाए गए थे कि 50 रुपए के नान खाने को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना में देर रात पहलवान सहित कई लोग घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस मामले को लेकर आज दूसरा पक्ष भी मीडिया के सामने आया है। इस दौरान दूसरा पक्ष इस मामले के गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सरबजीत सिंह पुत्र लाब सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है।
इस हमले में घायल विषु के सिर 29, बाजू 16 टांके लगे है। वहीं कहा जा रहा है कि उंगलियां भी बुरी तरह से घायल की गई। वहीं सरबजीत सिंह मुंह पर 42 टांके लगे है। इस दौरान हादसे में उसके दांत भी टूट गए है। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को कुल 87 टांके लगे है। घायल दोनों व्यक्तियों ने आरोप लगाया है कि उक्त पहलवान नकली चोटें लगाकर देर रात अस्पताल में भर्ती हो गए थे। घायल व्यक्तियों ने कहा कि पहलवान पकौड़े वाला काला, गोपू सहित 10 लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
वहीं घायल व्यक्तियों ने आरोप लगाए है कि दूसरा पक्ष सरेआम नशा बेचता है। घायल व्यक्तियों ने कहा कि नान को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था। उन्होंने सिर्फ नशा बेचने से रोकने के लिए उन्हें कहा था। जिसके बाद उन्होंने पुरानी रंजिश के तहत हमला कर दिया। घायल व्यक्तियों ने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पुलिस जांच कर सकती है, जिसमें पता लग जाएगा कि उनके पास कोई भी हथियार नहीं थे। घायलों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के पास तेजधार हथियार में गंडासा, खंडा सहित अन्य हथियार थे। इस दौरान उन्होंने राजनीति शह पर हमलावारों द्वारा घटना को अंजाम देने के आरोप लगाए है।