Breaking Newsमंहगाई का झटका : घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े...

मंहगाई का झटका : घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : होली से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। महंगाई की मार ने एक बार फिर से रसोई का स्वाद बिगाड़ दिया था। मार्च महीने के पहले दिन आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. महीने के पहले दिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये हो गई है। ऐसे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रसोई गैस के दाम 1052.50 रुपये से सीधे 1102.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। इस बीच होली (Holi 2023) से पहले देश की आम जनता एक बार फिर महंगाई की मार झेल रही है।

कितना महंगा हुआ गैस सिलेंडर

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2119.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1103 रुपए पर पहुंच गया है। बढ़ी हुई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

इन महानगरों में घरेलू सिलेंडर

दिल्ली में रसोई गैस के दाम 1053 रुपये से बढ़कर 1103 रुपये हो गई है। मुंबई में रसोई गैस की कीमत 1052.50 रुपये से बढ़कर 1102.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। कोलकाता में रसोई गैस की कीमत 1079 रुपये से बढ़कर 1129 रुपये हो गई है।

देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के रेट क्या हैं? 

दिल्ली में गैस सिलेंडर के पहले के रेट 1769 रुपये थे और अब 2119.5 रुपये में मिलेंगे। इसी प्रकार मुंबई में पहले गैस सिलेंडर 1721 रुपये का और अब 2071.5 रुपये, कोलकाता में पहले 1870 रुपये और अब 2221.5 रुपये, चेन्नई में पहले 1917 रुपये और अब 2268 रुपये में मिलेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...