HomeInternationalभूकंप से कांपी Indonesia की धरती, प्रशासन ने जारी किया सुनामी का...

भूकंप से कांपी Indonesia की धरती, प्रशासन ने जारी किया सुनामी का Alert, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती एक बार फिर कांप उठी है। देश के पूर्वी हिस्से में टेऩेंट शहर के पास गुरुवार को तड़के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के झटके महूसस करते हुए दहशत में आए स्थानीय लोग अपने घरों और दफ्तरों से निकल आए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 तीव्रता मापी। भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी किया है।

खतरनाक सुनामी का किया गया है अलर्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने यह बताया है कि आज सुबह इंडोनेशियाई जलक्षेत्र में आए भूकंप से सुनामी की लहरें उठी जिसमें से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई घर और इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई है।

अमेरिका भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS)के अनुसार, 7.4 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र मोलुक्का सागर में 35 किलोमीटर (22 मील) की गहराई पर था। अमेरिकी मॉनिटरिंग सेंटर ने भूकंप केंद्र से 1 हजार किलोमीटर के दायरे में खतरनाक सुनामी की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी कर दी है।

लोगों के कहा बरतें सावधानी

इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में एक 70 साल महिला की मौत हो चुकी है। एक अन्य निवासी घायल भी हो गया है। आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि जब तक अधिकारी आधिकारिक तौर पर स्थिति सामान्य घोषित न करें। तब तक वो समुद्र तटों से तटीस क्षेत्रों में वापिस न लौटें। मुख्य भूकंप के बाद कम से कम दो झटके महसूस हुए हैं। दोनों ही समुद्र तट से दूर थे।

बता दें कि इंडोनेशिया 28 करोड़ से ज्यादा लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह है। यह प्रमुख भूकंपीय फॉल्ट पर स्थित है। यह अक्सर भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों से प्रभावित होता रहता है। 2018 में सुलावेसी में आए भूकंप और सुनामी के बाद इंडोनेशिया में सबसे खतरनाक घटना थी। इसमें 4,300 से अधिक लोग मारे गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक शक्तिशाली भूकंप के चलते सुनामी आई जिसमें एक दर्जन देशों में 230,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -