Breaking Newsइस जिले में टमाटर लूटने की लोगों में मची होड़, SP ने...

इस जिले में टमाटर लूटने की लोगों में मची होड़, SP ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

टीकमगढ़ः मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर से 4 किमी दूर सिद्धपुरा गांव के पास सड़क किनारे पड़े टमाटरों को लूटने के लिए होड़ मच गई। सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए निकले तो बड़ी मात्रा में टमाटर पड़े दिखाई दिए। सड़क किनारे टमाटर पड़े होने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग बोरियों और थैलों में भर भरकर टमाटर घर ले गए। दरअसल, 3 दिन पहले टीकमगढ़ जतारा रोड पर टमाटर से भरा एक पिकअप वाहन चोरी हो गया था। टमाटर व्यापारी ने मामले की शिकायत मजना पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। पिछले 3 दिनों से पुलिस टमाटर से भरे पिकअप वाहन का पता लगाने में जुटी थी। इस बीच सुबह देहात थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा गांव के पास सड़क किनारे बड़ी मात्रा में टमाटर पड़े होने की खबर फैल गई।

देखते ही देखते आसपास के 3-4 गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और टमाटर लूटने में जुट गए। लोग बोरियों, थैलों और पॉलीथिन में टमाटर भर भरकर ले गए। इस दौरान उन्हें रोकने वाला कोई नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए जंगल की तरफ आए तो बड़ी मात्रा में टमाटर पड़े मिले। उन्होंने जब गांव वालों को इसकी सूचना दी तो बड़ी संख्या में लोग टमाटर लूटने पहुंच गए। इस मामले में एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से सिद्धपुरा गांव के पास सड़क किनारे टमाटर पड़े होने की सूचना मिली है। उन्होंने तत्काल देहात थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर मामले का पता लगाने के निर्देश दिए। देहात थाना पुलिस मामले का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टमाटर से भरा पिकअप वाहन चोरी करने वाले लोगों ने ही सड़क किनारे टमाटर फेंके होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...