Loading...
- Advertisement -
HomeNationalMaa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, व्यापार मंडल...

Maa Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, व्यापार मंडल ने किया बंद का ऐलान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छावनी में इलाका तब्दील

कटरा: जम्मू के कटरा में मां वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट से नाराज व्यापार मंडल के धरना प्रदर्शन और बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। वैष्णो देवी जाने की योजना बना रहे हैं तो ध्यान दें। हो सकता है कि इन दिनों आपको परेशानी का सामना करना पड़े। रोपवे के खिलाफ कटरा में बंद का आह्वान होने के बाद से घोड़ा, पीठूं और पालकी बंद हैं साथ ही बाजार भी बंद हैं।

श्राइन बोर्ड के खिलाफ यह प्रर्दशन हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कटरा को छावनी में तब्दील कर दिया है। वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ विरोध में कांग्रेस और पीडीपी ने भी समर्थन दिया है जिससे ये और तेज हो रहा है। वैष्णो देवी ट्रेक मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जामवाल ने कहा था कि समिति के पांच सदस्य 18 दिसंबर को कटरा बंद के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। पिछले दिनों श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के सदस्य करण सिंह ठाकुर ने कहा था- कटरा बंद रहेगा, जिसमें टट्टू, पालकी, होटल, रेस्तरां, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और अन्य व्यवसाय शामिल हैं. आज शाम के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में घोषणा की जाएंगी।

जम्मू के कटरा में रोपवे परियोजना का विरोध किया जाता रहा है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बुधवार को बंद का ऐलान किया था। जिसे अब मजदूर संघ और स्थानीय लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि रोपवे बनने से स्थानीय लोगों का खाने कमाने का जरिया, रोजगार खत्म हो जाएंगे। इस मामले में पूर्व मंत्री जुगल किशोर ने मीडिया से कहा है कि रोपवे परियोजना गलत तरीक से बनाई गई है। इससे स्थानीय लोगों पर रोजगार का संकट आ जाएगा। उनका कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन रोपवे परियोजना के खिलाफ है। इस परियोजन से कटड़ी की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page