Punjab Govt
HomeBreaking Newsबार-बार पेट में Gas बन रही है तो घबराएं नहीं, आज ही...

बार-बार पेट में Gas बन रही है तो घबराएं नहीं, आज ही अजमाएं ये Tips

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हेल्थः बार-बार पेट में गैस बन रही है तो यह अपच की समस्या हो सकती है। गैस से न सिर्फ आपका पेट फूलने लगता है, बल्कि पेट दर्द की समस्या भी परेशान हो सकते है। गैस का कारण एक नहीं बल्कि कई हो सकते हैं, जिसमें गलत खानपान, देर रात खाना, ज्यादा तली-भुनी चीजें और हाजमे की गड़बड़ी इसकी बड़ी वजह होती हैं। लेकिन आप कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय अपनाकर आप गैस की समस्या से राहत पा सकते हैं।

1. अजवाइन और काला नमकः अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गैस और अपच को दूर करते हैं। एक चम्मच अजवाइन को गर्म पानी या काले नमक के साथ सेवन करने से पेट की जलन और गैस से राहत मिलती है।
2. सौंफः सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो पाचन को सुधारने और गैस कम करने में मदद करते हैं। खाने के बाद सौंफ चबाने या सौंफ का पानी पीने से पेट हल्का महसूस होता है।
3. अदरकः अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में गैस बनाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। गर्म पानी में अदरक उबालकर या शहद के साथ अदरक का सेवन करने से पेट की जलन और भारीपन दूर होता है।
4. नींबू और गुनगुना पानीः नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है और गैस से तुरंत राहत दिलाता है. गुनगुने पानी में नींबू और काले नमक मिलाकर पीने से अपच ठीक होती है और पेट हल्का रहता है।
5. रोज सुबह हल्का व्यायाम करेंः हल्का योग या वॉकिंग करने से गैस की समस्या कम होती है. व्यायाम से पाचन तंत्र एक्टिव होता है और खाना जल्दी पचता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -