Girl in a jacket
HomeGovernment Newsआईडीबीआई बैंक ने CPCR पहल के अंतगर्त पानीपत सिविल अस्पताल के अपग्रेड...

आईडीबीआई बैंक ने CPCR पहल के अंतगर्त पानीपत सिविल अस्पताल के अपग्रेड के लिए 2.49 करोड़ रुपये दिए

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: आईडीबीआई बैंक ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत पानीपत के ज़िला सिविल अस्पताल को अपग्रेड करने लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग को 2.49 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया है। यह अनुदान आज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा को औपचारिक रूप से सौंपा गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस राशि का उपयोग अस्पताल के लिए उन्नत चिकित्सा उपकरणों की खरीद में किया जाएगा। इनमें वेंटिलेटर, डिजिटल एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड यूनिट, ऑपरेशन थिएटर टेबल और मल्टीपैरा मॉनिटर शामिल हैं। इन सुविधाओं के जुड़ने से ज़िला अस्पताल स्तर पर डायग्नोस्टिक और क्रिटिकल केयर सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है, इससे रोहतक और चंडीगढ़ जैसे शहरों के बड़े मेडिकल संस्थानों पर निर्भरता कम होगी।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस सहयोग को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी ) का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के लक्षित सीएसआर प्रयास न केवल सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि सीधे तौर पर उन मरीजों को लाभ पहुंचाते हैं जो सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर हैं। साथ ही यह मौजूद बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में भी मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि मंजूर की गई राशि से विभिन्न विभागों में उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। ऑर्थोपेडिक विभाग को आधुनिक ऑपरेशन थिएटर टेबल मिलेंगी, जबकि नवजात देखभाल इकाई को इन्फेंट वार्मर से सुदृढ़ किया जाएगा। रेडियोलॉजी विभाग को हाई-एंड डिजिटल एक्स-रे मशीन मिलेगी और गहन देखभाल सेवाओं को वेंटिलेटर व इन्फ्यूजन पंप से सशक्त किया जाएगा। सभी उपकरणों पर न्यूनतम पाँच वर्ष की वारंटी और निर्धारित रखरखाव सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित होगी।

यह पहल आईडीबीआई बैंक के प्रमुख सी एस आर कार्यक्रम ‘HOPE – Healthcare Outreach and Public Empowerment’ के तहत की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025–26 में हरियाणा के 23 स्वास्थ्य संस्थानों को लगभग 1 करोड़ रूपये का सीएसआर सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसका उद्देश्य कम संसाधन वाले क्षेत्रों में चिकित्सा ढांचे, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है।

जिला सिविल अस्पताल, पानीपत शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा, जिससे अनावश्यक यात्रा, खर्च और उपचार में देरी को कम किया जा सकेगा। यह पहल सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में कॉर्पोरेट भागीदारी का एक प्रभावी और दोहराए जाने योग्य मॉडल प्रस्तुत करती है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -