छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है इकफाई यूनिवर्सिटी
बद्दी/सचिन बैंसल : बद्दी के अटल शिक्षा कुंज कालु झींडा स्थित इकफाई यूनिवर्सिटी में 2023 प्रोस्पेक्टस लांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ केशव शर्मा ने की। डॉ केशव शर्मा व उनके अन्य साथियों ने विधिवत रूप से प्रोस्पेक्टस का अनावरण किया। डॉ केशव शर्मा ने कहा कि इकफाई यूनिवर्सिटी पिछले 11 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कर रही है। इकफाई यूनिवर्सिटी का लक्ष्य क्षेत्र में शिक्षा के लो को जगाना है ,इसीलिए इकफाई यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है और यह छात्रवृत्ति केवल 1 साल नहीं बल्कि जब तक विद्यार्थी पड़ता है तब तक उसे यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है ।उन्होंने कहा कि मेरिट के अलावा अगर किसी भी विद्यार्थी के माता-पिता नहीं है उसे भी विशेष प्रकार की छात्रवृत्ति यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाती है। अन्य कई प्रकार की छात्रवृत्ति यां है जोकि यूनिवर्सिटी की ओर से विद्यार्थियों को दी जाती है।
यूनिवर्सिटी में 28 तरह के कोर्सों को मान्यता प्राप्त है ।जिसमें फार्मेसी ,कॉमर्स ,इंजीनियरिंग व लॉ के सभी कोर्स उपलब्ध है ।उन्होंने कहा कि उच्च श्रेणी के अध्यापक यहां बच्चों को पढ़ाते हैं और यहां से उतीर्ण बच्चे सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में अच्छे पदों पर कार्य कर रहे हैं ।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों से न्यूनतम से न्यूनतम फीस लेकर उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा देना है। इस मौके पर रजिस्ट्रार एनके सोनी ,आईजी आईडी बद्दी के जोनल मैनेजर जगजीत भामरा,, क्लस्टर हेड नरेश कुमार ,ब्रांच मैनेजर प्रियंका, प्रदीप , अभिषेक कुमार ,इंद्रपाल,संजीव ठाकुर, अभिजोत सिंह, हितेश चौधरी ,पुष्पेंद्र ,सौरभ दीक्षित, दिलजीत ,अभिषेक ,नरेश चौधरी मौजूद रहे।
