Himachal Govt
Nationalइंसानियत शर्मसार! बहला-फुसलाकर बच्ची को घर से ले जाकर पड़ोसी ने किया...

इंसानियत शर्मसार! बहला-फुसलाकर बच्ची को घर से ले जाकर पड़ोसी ने किया कत्ल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र इलाके के हल्दोनी गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्चे की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को चौका दिया। फुटेज में एक युवक बच्ची को पहले बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में बोरी में उसके शव को ले जाता हुआ दिखाई दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मिले भेज दिया है। पुलिस की टीम मामले की गहन जांच में जुटी है। मुख्य संदिग्ध समेत एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रात बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि उनकी 6 वर्षीय बेटी घर से लापता है। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची की तलाश के लिए 5 टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। इसी दौरान बच्ची को आरोपी अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद सामने आए एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में वही युवक बोरी में कुछ ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को शक है की बोरी में बच्ची का शव था, जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो बच्ची का शव पास के खेतों में बोरी में मिला।

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य संयुक्त और एक पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है सेंट्रल नोएडा के डीपीसी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तैयारी पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है कि किन परिस्थितियों में वह बच्ची को घर से ले गए और उसकी हत्या के पीछे की क्या वजह थी। बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की असली कर्ण की जानकारी मिलेगी पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बच्ची की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के पिता मजीद का कहना है कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं। उनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं बच्ची की मौत की खबर से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। गांव में भारी पुलिस फोर्स बल तैनात किया गया है। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला और भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

B’day पर तलवार से केक काटना और गाड़ी पर स्टंट करना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ः सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक-कमेंट पाने...

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना...

Jalandhar Gymkhana Club Elections: वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह, देखें वीडियो

जालंधरः जिमखाना क्लब चुनाव की वोटिंग सुबह 8 बजे...

B’day पर तलवार से केक काटना और गाड़ी पर स्टंट करना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ः सोशल मीडिया पर रील बनाने और लाइक-कमेंट पाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करना दो युवकों को महंगा...

मल्टी-नेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट का पर्दाफाशः International Airport पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त

मुंबईः डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़े...

Punjab News: 2 किलो 446 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्तौल के साथ तीन आरोपी काबू, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस को ड्रग तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों...

लाखों की सैलरी छोड़कर भारत आने वाली IAS Divya Mittal ने अपने पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के 2013 बैच का जाना माना चेहरा IAS दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा...