.
Nationalदिल्ली हमले के बाद एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, दी सख्त...

दिल्ली हमले के बाद एक्शन में गृह मंत्री अमित शाह, दी सख्त चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद देश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए आज 2 समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। जिसमें अमित शाह ने सुबह अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उसके बाद दोपहर में दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान दिल्ली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश जारी कर दिए है।

दरअसल, अमित शाह ने घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए हैं। इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा।’ दरअसल, बैठक के बाद अमित शाह का यह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “घटना के हर एक जिम्मेदार को तलाश किया जाए। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

घटना के पीछे जो लोग हैं, उन्हें एजेंसियों के प्रकोप का सामना करना पड़ेगा।” बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। सूत्रों ने बताया कि दोपहर की सुरक्षा समीक्षा बैठक में भी लगभग यही अधिकारी शामिल हुए। गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जांच एनआईए को भी सौंप दी है। यह स्पष्ट संकेत है कि इस विस्फोट को सरकार ने आतंकवादी कृत्य माना है, क्योंकि एनआईए को केवल आतंकवादी मामलों की जांच करने का अधिकार है। इस धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक 'हमारे राम' के पहले शो...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...