HomeNationalतेज रफ्तार Scorpio का कहर, अनियंत्रित होकर ARTO के घर में घुसी,...

तेज रफ्तार Scorpio का कहर, अनियंत्रित होकर ARTO के घर में घुसी, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो एआरटीओ के घर में घुस गई। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पहले गार्ड रूम को तोड़ा और फिर मेन गेट तोड़ते हुए अंदर पहुंच गई। बताया गया कि देर रात करीब दो बजे गार्ड अपने गार्ड रूम में मौजूद था। घटना से करीब एक मिनट पहले वह पानी पीने के लिए अंदर गया था।

उसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हॉर्न बजाते हुए आई और गार्ड रूम को तोड़ते हुए मेन गेट तोड़कर घर के अंदर घुस गई। हादसे के बाद कार चालक और उसके साथियों ने गार्ड से गाली-गलौज और मारपीट भी की। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद वे भागने लगे। इसी बीच गार्ड ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक समेत दो युवक हिरासत में लेकर थाने ले आई। रावतपुर के विकास नगर निवासी राजेश राजपूत मथुरा में एआरटीओ पद पर तैनात हैं।

परिवार में उनकी पत्नी शीला राजपूत और दो बच्चे हैं, जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। करीब दो साल पहले उनका कानपुर से मथुरा ट्रांसफर हुआ था। शीला राजपूत ने बताया कि वह दो दिन पहले ही अपने पति के साथ मथुरा गई थीं। पूछताछ में चालक का नाम करण भदौरिया बताया गया। आरटीओ की पत्नी शीला राजपूत ने रावतपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -