.
NationalTruck में घुसी तेज रफ्तार Car, 3 की मौत, गाड़ी के उड़े...

Truck में घुसी तेज रफ्तार Car, 3 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्रीगंगानगरः जिले में एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार (टैक्सी) घुस गई। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार 3 श्रद्धालुओं ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा श्रीगंगानगर जिले के जैतसर में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर गांव 5 जीबी पुलिया के पास हुआ। घायलों को एम्बुलेंस से श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल भेजा गया।

जानकारी मुताबिक, 5 युवक कार में सवार होकर टैक्सी से श्रीगंगानगर में चानणा धाम बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की तरफ जा रहा एक ट्रक में उनकी कार पीछे से जबरदस्त तरीके से टकरा गई जिससे 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र (20) पुत्र पप्पूराम, नरेश कुमार (20) पुत्र बुधराम, कालूराम (18) के रूप में हुई है। तीनों 2PGMB, अनूपगढ़ के रहने वाले थे।

मृतक।
मृतक।

वहीं हादसे में सुखदेव (19) पुत्र स्वर्ण राम और जगदीश कुमार (28) पुत्र मुन्नीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगदीश गाड़ी चला रहा था। सुखदेव प्लम्बर का काम करता है। कालूराम और नरेश चचेरे भाई थे। सभी अविवाहित थे। इस दौरान शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। टैक्सी काटकर तीनों बॉडी को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने IIT Delhi के शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों से संवाद किया

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज आईआईटी...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6...

Punjab News: कर्नाटक के व्यापारी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पठानकोटः कर्नाटक से आए व्यापारी की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया...

Punjab News: कैंटर से 80 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद, 1 व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

मोगा: पुलिस टीम ने चूरा पोस्त की तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त...

Punjab News: गुरसिमरन सिंह मंड पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से तोड़ी गाड़ी, देखें वीडियो

लुधियाना: अंबाला में पंजाब कांग्रेस नेता और इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड पर हमला...