Himachal Govt
NationalArvind Kejriwal Case में हाईकोर्ट ने ED को दिया आखिरी मौका

Arvind Kejriwal Case में हाईकोर्ट ने ED को दिया आखिरी मौका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ED को कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को दी गई ज़मानत के खिलाफ अपनी याचिका पर बहस करने का “आखिरी और निर्णायक मौका” दिया।

ऐसे में अब ईडी इस मामले में सुनवाई को टाल नहीं सकेगा। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि अब मामले की सुनवाई में और अधिक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। असल में मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट की ओर से जमानत दी गई थी। अरविंद केजरीवाल को मिली इस जमानत का ईडी की ओर से विरोध किया गया था और ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर नियमित सुनवाई नहीं हो पा रही है।

ईडी की ओर से ASG के उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर मामले में बहस के लिए तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की जाती रही है। ईडी ने एक बार फिर एएसजी के मौजूद न होने का हवाला देकर स्थगन की मांग की थी, जिसका अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वकील ने विरोध किया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने अब बहस करने के लिए ईडी को आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने आदेश में कहा कि ईडी को जिरह करने का आखिरी मौका दिया जाता है। ट्रायल कोर्ट ने मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जून 2024 में जमानत दी थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

मनोरंजन: 'बिग बॉस 20' एक बार फिर सुर्खियों में...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

मनोरंजन: 'बिग बॉस 20' एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। नया सीजन फैंस को काफी पसंद भी...

BRICS Summit का दूसरा दिन : मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन...

किडनैपिंग की साजिश : बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर रहे थे संदिग्ध; 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल थाना इलाके में एक महिला की बहादुरी और सूझबूझ से किडनैपिंग की साजिश नाकाम हो गई। शिकायतकर्ता...

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल...