Himachal Govt
Haryana Govtसरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल -...

सरकार विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर दे रही बल – CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दे रही है ताकि विद्यार्थी वर्तमान समय की मांग अनुसार दक्ष हो सके। सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री सोमवार को हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे 5 लाख टेबलेट

कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टेबलेट दिए जाएगें। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी। इसके अलावा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220वॉट की टयूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इनमें 100एएच, 200एएच तथा 120 एएच सहित 5 टाईप की बैट्रियों की खरीद शामिल हैं।

एनएचएम के तहत 59 एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस सेवाओं की मंजूरी

हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री ने हैफेड द्वारा संचालित असंध शुगर मिल के वार्षिक ओवरहॉलिंग, मरम्मत, रखरखाव एवं सामान सहित एक साल के लिए 11.90 करोड़ रुपए में चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में नेशनल हैल्थ मिशन के तहत दक्षिण जॉन के लिए 33 तथा नोर्थ जॉन के लिए 26 एडवासं लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नागरिकों को देने के लिए मंजूरी प्रदान की गई।

एचपीपीसी बैठक में लगभग 90 करोड़ रुपए से अधिक के सेवा कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, निदेशक सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग तथा एमडी एचवीपीएन डा. आदित्य दहिया सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

फेफड़ों को Detox करेंगी ये घरेलू Drinks, अपनी डेली डाइट में करें शामिल

सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग...

फेफड़ों को Detox करेंगी ये घरेलू Drinks, अपनी डेली डाइट में करें शामिल

सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी जरुरी होता है। अब के समय में धूल, धुआं, प्रदूषण...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 30 वर्षीय भारतीय...

Punjab News: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मिले सासंद औजला, विधानसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

अमृतसरः जिले के सांसद गुरजित सिंह औजला ने आज राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट से मुलाकात की।...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के...