Girl in a jacket
HomeHaryanaHaryana News : 590 Crore के Fraud Case में सुपरिंटेंडेंट बर्खास्त, Thailand...

Haryana News : 590 Crore के Fraud Case में सुपरिंटेंडेंट बर्खास्त, Thailand में मस्ती करना पड़ा मेहंगा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला : बहुचर्चित IDFC बैंक से जुड़े ₹590 करोड़ के फ्रॉड केस में हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पंचायत विभाग के सुपरिंटेंडेंट को बर्खास्त कर दिया है। सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार मोहाली की Aero City में रहता था। हाल ही में पुलिस ने नरेश पर मामला दर्ज कर उसे घर से ही गिरफ्तार किया था।

इस पूरे स्कैंडल का खुलासा एक वीडियो से हुआ था। जिसने वायरल होने के बाद जमकर सुर्खिया बटोरी थी। वीडियो में 590 करोड़ रुपए फ्रॉड का आरोपी बैंक मैनेजर रिभव ऋषि सरकारी विभागों के अफसरों के साथ विदेश में मस्ती करता दिखाई दिया था। जिसमें प्राइवेट यॉट पर रशियन लड़कियों के साथ पार्टी हो रही थी।

एंटी क्रप्शन ब्यूरो की जांच में नरेश कुमार का रिभव ऋषि और अभय के साथ फ्रॉड को अंजाम देने में अहम भूमिका का खुलासा हुआ था। सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार को बैंकिंग और कंपनी से जुड़े चारों आरोपियों व अफसरों के बीच ब्रॉकर का जिम्मा सौंपा गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है। इस मामले में अभी और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -