- Advertisement -
HomeHaryanaHaryana News: Pakistan की Fateh-2 Missile को किया नष्ट, इस इलाके से...

Haryana News: Pakistan की Fateh-2 Missile को किया नष्ट, इस इलाके से हुई बरामद, देखें वीडियो

सिरसाः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। ऐसे में देर रात से पाकिस्तान की ओर से भारत में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे है। वहीं हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां के पास रात करीब साढ़े 12 बजे रोशनी देखी गई। जिसके बाद फिर बड़ा धमाका सुना गया। धमाके के बाद रोशनी से रात को दिन जैसा नजारा दिखा। उधर, अब शनिवार सुबह रानिया रोड़ स्थित खाजा खेड़ा गांव के खेतों में पाकिस्तान की मिसाइल के टुकड़े गिरे हैं, जिन्हें आर्मी के जवानों ने इन्हें कब्जे में लिया है।

इस धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर एक मिसाइल दागी थी। भारतीय सेना ने उस मिसाइल को सिरसा में ही मार गिराया। यह घटना रात के समय हुई। वहीं डिफेंस सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने बीती रात को दिल्ली को निशाना बनाने के लिए फतेह-2 मिसाइल दागी थी, जिसे सिरसा में भारतीय सेना ने मार गिराया। चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने अचानक रोशनी देखी और फिर तीन धमाके सुने। इसके बाद शहर की बिजली काट दी गई। यह घटना सिरसा के रानियां के पास हुई। रात करीब 12:30 बजे आसमान में रोशनी देखी और फिर एक बड़ा धमाका सुना। फंक्शन से घर लौट रहे एक व्यक्ति ने बताया कि वे कार में थे। फ्लाईओवर के पास उन्होंने गाड़ी रोकी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान आसमान में रोशनी दिखाई दी और फिर धमाका हुआ। उस समय आसपास 10-15 लोग थे। धमाका होते ही सब भाग गए। जब वे घर पहुंचे तो उनके परिवार के लोग भी घर के बाहर थे। उन्होंने भी धमाके की आवाज सुनी थी। उन्हें समझ नहीं आया कि यह आवाज कैसी थी। उन्होंने अपनी गाड़ी की लाइट बंद कर दी। फिर 2 मिनट बाद शहर की लाइट काट दी गई। बता दें कि फतेह-2 एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज 250 से 400 किलोमीटर है। फतेह-2 ईरान द्वारा विकसित की गई है। यह मिसाइल अपनी सटीकता और मारक क्षमता के लिए जानी जाती है। ये गाइडेड आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम युद्ध के मैदान में सटीक हमला करने की क्षमता प्रदान करते हैं। लेकिन भारत ने इस मिसाइल को टीन का डिब्बा बना डाला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page